बागपत: DM अस्मिता लाल ने वीवीपैट वेयर हाउस बागपत का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Jun 11, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे डीएम अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्वाचन आयोग के वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।