गुरुग्राम: भोंडसी स्थित जिला जेल में आयोजित लोक अदालत में तीन मामलों का हुआ निपटारा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्र ने भोंडसी स्थित जिला कारागार का निरीक्षण कर लोक अदालत में बंदियों के मामलों व शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान सीजेएम ने तीन मामलों का निपटारा करने के आदेश दिए। सीजेएम रमेश चंद्र ने सोमवार को भोंडसी जिला कारागार का निरीक्षण किया।