गुरुग्राम: वाटरशेड जल यात्रा से कृषि उत्पादकता और पर्यावरण में सुधार होगा: डा. जय कृष्ण आभीर
जिला के किसानों को जल एवं भूमि संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ जय कृष्ण आभीर द्वारा वाटरशेड जल यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगनिवास भी मौजूद रहे।