किशनगढ़ बास: पंचायती चुनाव के जिला परिषद सदस्यों और तृतीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन शुरू, पहले दिन 6 नामांकन हुए
Kishangarhbas, Alwar | Oct 19, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया की पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत सोमवार को तृतीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्यों के लिए तिजारा से पांच किशनगढ़ बास से एक नामांकन संबंधी रिटर्निंग अधिकारी को प्राप्त हुए हैं। जिले में पंचायत समिति के तृतीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल 6 व्यक्तियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गए।