कायमगंज: गांव हिलकी में विवादित जमीन पर मारपीट, गिट्टी डालने से रोकने पर युवक को परिवार के लोगों ने पीटा, पुलिस से की शिकायत
नवाबगंज के गांव हिलकी निवासी शिवपाल सिंह का परिवार के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।शिवपाल घर के बाहर बैठा था।तभी परिवार का एक युवक अपने साथी के साथ आया और घर के पास पड़ी विवादित जमीन पर गिट्टी-मौरंग डालने लगा।शिवपाल ने युवक को न्यायालय के फैसले तक निर्माण रोकने के लिए कहा।इस बात पर गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमलाकर शिवपाल को घायल कर दिया।पुलिस से शिकायत की