हसनपुर: ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य कर रहा लाइनमैन बिजली चालू होने से गंभीर रूप से झुलसा, हालत गंभीर
गांव लिसाड़ी बुजुर्ग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत का कार्य कर रहे एक लाइनमैन को अचानक करंट लग गया। हादसा इतना भीषण था कि लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग का लाइनमैन गांव लिसाड़ी बुजुर्ग में ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू।