इटारसी: इटारसी में सकल जैन समाज ने रीवा में दो साध्वियों की मौत पर तहसीलदार को निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन सौंपा
सोमवार दोपहर 12 बजे इटारसी में सकल जैन समाज ने रीवा में जैन आर्यिकाओं की सड़क दुर्घटना में मौत के विरोध में मौन यात्रा निकाली। समाज ने संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यात्रा पहली लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। सराफा बाजार, बड़ा मंदिर, जयस्तंभ चौक और चिकमंगलूर चौराहे से होते हुए रेस्ट हाउस पहुंची।