चानन: खुटुकपार पंचायत में किसान चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित
चानन प्रखंड के खुटुकपार पंचायत में गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे कृषि समन्वयक सुनील कुमार के देखरेख में किसान चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें कृषि विज्ञान केंद्र हलसी के प्रतिनिधि सुनील कुमार,एटीएम अंकित कुमार,किसान सलाहकार उचित कुमार आदि मौजूद रहे. किसानों को फसल की सुरक्षा आधुनिक खेती कीट एवं रोग प्रबंधन कृषि तकनीक की जानकारी दी गई.