भगवानपुर: तेयाय ओपी पुलिस ने शराब मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
तेयाय ओपी पुलिस ने थाना कांड संख्या 191/26 में कार्रवाई करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तेयाय ओपी क्षेत्र के सीमापर निवासी प्रकाश पासवान के पुत्र मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।