गोविंदगढ़: रामगढ़ स्कूल में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के गुर बताए गए
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीजेएम रामगढ़ हर्षवर्धन अपनी न्यायिक जागरूकता टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।