कुचायकोट: थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास साइकिल से घर जा रहा दसवीं का छात्र सड़क पर गिरकर जख्मी
कुचायकोट थाना के पहाड़पुर गांव के समीप क्लास 10 में पढ़ने वाला जेके इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सनी कुमार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसको कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे दी गाई।