ताखा: बनी हरदू के पास लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे ट्रक से टकराई,चालक समेत पांच लोग घायल
Takha, Etawah | Jun 30, 2024 ताखा तहसील के ग्राम बनी हरदू के पास से निकलने वाले लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 123 पर रविवार की शाम 6 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। घटना में बस चालक संतोष समेत पांच सवारियां घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सफाई हॉस्पिटल भर्ती कराया।