आगरा: थाना हरीपर्वत पुलिस और नगर जोन एसओजी ने दोपहिया वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य किए गिरफ्तार, डीसीपी सूरज राय ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 20, 2024 आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस और नगर एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि उनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिल, उनके कलपुर्जे जैसे-टंकी,सीट और लॉक सहित साइलेन्सर बरामद किए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेज रही है।