गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस और सीएमओ गाजियाबाद की टीम ने गर्भवती महिलाओं के भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले 5 को किया गिरफ्तार
थाना टीलामोड़ पुलिस व सीएमओ गाजियाबाद की संयुक्त टीम ने प्रसव के पूर्व गर्भवती महिलाओं के भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 1 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, 1 प्रोब, 1 अडेप्टर, 1 जैली ट्यूब, 15,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद हुई है।