गाज़ियाबाद: मसूरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 2 गोकशों को किया गिरफ्तार, दोनों अपराधियों के पैर में लगी गोली
गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए 2 गोकश, घायलावस्था में उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस, 1 छुरा, 1 बांका तथा गोवंश के अवशेष बरामद हुए हैं। यह जानकारी सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी ने दी।