गाज़ियाबाद: कौशांबी थाना क्षेत्र में नंदिनी स्वीट्स बिल्डिंग से कूदकर व्यवसायी ने की आत्महत्या
गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के नंदिनी स्वीट्स बिल्डिंग से कूदकर व्यवसायी ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी अजय गुप्ता को अस्पताल ले गई थी जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों से बात करने में जानकारी मिली है कि काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे।