गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, मालिक पर 3 मुकदमे दर्ज
रेस्टोरेंट में गाजियाबाद के आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कविनगर थाने में रेस्टोरेंट मालिक संयम कोहली समेत 3 पर मुकदमा दर्ज किया गया। रेस्टोरेंट में दिल्ली और यूपी की शराब बिना लाइसेंस के परोसी जा रही थी।