जगदलपुर: कमिश्नर ने डोंगाघाट में राजस्व कैंप कार्यालय का मुआयना किया, क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर नागरिकों से किया संवाद
*जगदलपुर, 03 अक्टूबर 2026/* बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डोंगाघाट में स्थापित राजस्व कैंप कार्यालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेने कमिश्नर श्री डोमन सिंह कलेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि व औपचारिकताओं के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए कमिश्नर के निर्देश पर विशेष कैंप कार्यालय शुरू किया गया है। निरीक्षण के दौ