धरहरा: पहाड़ी रास्ते पर बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के न्यू पैसरा-भीमबांध मार्ग पर मंगलवार के दोपहर लगभग 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।बिजया पहाड़ी के समीप बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर गंभीर हालत हो गई,जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के है।