जगदीशपुर: नाथनगर स्टेशन परिसर में चला स्वच्छता अभियान, रेलकर्मियों ने दिया स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत का संदेश
स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे नाथनगर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मालदा मंडल की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था।