झांसी: बबीना में त्रिलोकी नाथ मंदिर के आगे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, मंदिर का रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया
Jhansi, Jhansi | Aug 23, 2025 बबीना पुलिस ने नायब तहसीलदार के साथ मिलकर कस्बे के त्रिलोकी नाथ मंदिर के सामने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के सामने अवैध रूप से कब्जा कर रखी दुकानों को हटवाया। लंबे समय से ये दुकानदार सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करके बैठे थे।