झांसी: बामेर गांव में दोस्तों के साथ चेकडैम पर नहाने गए पूर्व प्रधान के नाती की डूबने से मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Jhansi, Jhansi | Aug 23, 2025 चेकडैम में डूबने से पूर्व प्रधान के 14 साल के नाती सौरभ अहिरवार की मौत हो गई। वह अपने 3 दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते वक्त गहरे पानी में जाकर डूब गया। यह देख दोस्त घर भाग गए। मगर परिजनों को जानकारी नहीं दी। जब किशोर रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। तब चेकडैम के पास साइकिल और कपड़े रखे हुए थे। चेक डैम में ढूंढने के बाद शव बरामद हुआ।