झांसी: रक्सा निवासी व्यक्ति का आरोप, RTO विभाग ने ट्रैक्टर चालान के नाम पर 39 हजार की जगह 41 हजार रुपये वसूले, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 23, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के कोटखेरा निवासी कप्तान परिहार ने आरटीओ विभाग के एक कर्मचारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कप्तान परिहार ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि वह अपने घर के लिए ट्रैक्टर में मिट्टी भरकर ला रहे थे। इस दौरान आरटीओ की टीम ने उनके ट्रैक्टर का चालान कर दिया।