झांसी: बिजौली क्षेत्र में अनाथ बच्चों के नाम पर राहगीरों से जबरन वसूली करने वाली महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Jhansi, Jhansi | Aug 23, 2025 बिजौली क्षेत्र में अनाथ बच्चों के नाम पर जबरन वसूली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 5-6 महिलाएँ राहगीरों को रोककर उनसे जबरन पैसे माँगती दिख रही हैं। वीडियो में, जब एक राहगीर ने इसे रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो उनमें से एक महिला उस पर भड़क गई और कहा, "बना ले वीडियो।" यह घटना शनिवार दोपहर की है।