मथुरा: जैत पुलिस ने महिला की गला काटकर हत्या के मामले में हत्यारे सहित उसके मां-बाप को किया गिरफ्तार
थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने ग्राम बाटी में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या व लूट की घटना का महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी विष्णु उर्फ लुक्का के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।