चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र के 36 घंटे से खटैटा, कन्थ्री डाल, पलटा, मिठनपुर, आलमपुर, कन्हैया नगला पूर्वा सहित कई गांवों की बिजली ठप
जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र के फतेहपुर डाल, पलथा मिठनपुर, आलमपुर कन्हैया, नगला पूर्वा, कंथरी और खटैटा गांवों में करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बारिश के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समरसेबल बंद होने से पशुओं के लिए पानी की समस्या है, वहीं चक्कियां बंद होने से आटा भी नहीं मिल पा रहा।