अमरिया: अमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल
अमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में किशोरियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान एएनएम गायत्री देवी ने 14 वर्ष से अधिक आयु की नीतू वर्मा