बेगूसराय: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में सफाई अभियान का आयोजन, दर्जनों लोग शामिल हुए
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में सफाई कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 10:00 किया गया. इस दौरान दर्जनों लोग शामिल हुए. इस मौके पर पदाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.