बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा 25 सितंबर को जॉब कैम्प, 30 पदों पर होगी बहाली, प्रशासन जुटा तैयारी में
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 25 सितंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जहां कस्टमर रिलेशन ऑफिसर के कुल 30 पदों पर बहाली की जायेगी. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी.