बेगूसराय: DM ने शहर के वार्ड-24 का किया निरीक्षण, जल-जमाव दूर करने का दिया आश्वासन
डीएम तुषार सिंगला ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे शहर के वार्ड 24 में निरीक्षण किया. इस दौरान आमलोगों ने जल जमाव की स्थिति को बताया. इस दौरान डीएम ने आश्वस्त किया कि जल जमाव की स्थिति को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने की बात कही.