शिवपुरी नगर: छेड़छाड़, मारपीट और पत्थरबाजी से परेशान महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा अहीर की रहने वाली एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मदद की गुहार लगाई। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का पड़ोसी छोटू जाटव उसके घर पहुंचा