कासगंज: गंगेश्वर कॉलोनी से पानी भरने गई किशोरी लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर पानी भरने गई थी। तभी से वह घर वापस नहीं आई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।