काराकाट: जयश्री गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख
जयश्री गांव में संजय साह के किराना दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलते देख लोग वहां पहुंचकर दुकान खोले तो दुकान की सामग्री जल रही थी। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार ने बताया कि इस घटना में लगभग ₹5 लाख का नुकसान हुआ है।