धनौरा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
गजरौला मंडी धनोरा रोड स्थित आनंद डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल मोनू पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चांदपुर को नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होता देख उसे यहां से रेफर कर दिया।