गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव अनुनायियों द्वारा उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह प्रधान गुरुद्वारे से एक भव्य प्रभात फेरी शोभायात्रा निकाली गई। छह घंटे नगर में भ्रमण करने के बाद शाम के समय शोभायात्रा का समापन हुआ। नगर में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।