बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने जुलाई में 668 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 226 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने जुलाई माह में 668 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने पूरे जुलाई माह में वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान चलाया.