गुना नगर: एम-3 टाउनशिप कॉलोनी में 5 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर ₹5 लाख की चोरी की
गुना की एम-3 कॉलोनी में देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को डराकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश अलमारी तोड़कर करीब 5 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।