आरा में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: KGN मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क परामर्श एवं रक्त जाँच शिविर का आयोजन, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल
आरा (खेतारी मुहल्ला): शहर के जेल तालाब के पास, खेतारी मुहल्ला स्थित 'KGN मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल' द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा "स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम" अभियान के तहत एक भव्य 'निःशुल्क परामर्श एवं रक्त जाँच शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
यह अस्पताल स्वर्गीय डॉ. अली इमाम साहब के सपनों को आगे ले जाते हुए डॉ. नसरत इमाम एवं राशीद इमाम के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों को "केयर, कम्पैशन और एक्सीलेंस" (Care. Compassion. Excellence.) के संकल्प के साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
Arrah, Bhojpur | Jul 19, 2026