रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ दिनांक 28 जून 2026 को प्रातः राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी, जूनागढ़ के पास, बीकानेर में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम साध, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बीकानेर थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक परिवार का दायित्व है कि पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलवाई जाएँ। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा अभियान में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से रोटे. सुनील चमड़िया (अध्यक्ष), रोटे. विपिन लड्डा (सचिव), रोटे. जगदीप सिंह ओबेराय (कोषाध्यक्ष), रोट
Bikaner, Bikaner | Jun 28, 2026