कांके: रांची रेलवे स्टेशन परिसर से बच्चा चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिला को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2024 नवजात बच्चे को डेढ़ लाख में बेचने से पहले पुलिस ने तीन महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा देवी, पिंकी देवी और पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पिंकी कुमारी ने बताया कि नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपए में पुनम देवी और सीमा देवी को बेचने की योजना बनाई गई थी लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया