जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल के यूनियन कार्यालय में निकला 6 फिट लंबा साँप, मचा हड़कंप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
पश्चिम मध्य रेल के यूनियन कार्यालय में उस वक्त हड़कंप की स्तिथि निर्मित हो गई जब एक 6 फिट लंबा साँप कार्यालय के अंदर आकर बैठ गया । जैसे ही कार्यालय में बैठे कर्मचारियों की नजर साँप पर पड़ी तो सभी दहशत में आ गए।वही तत्काल इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ हरेंद्र शर्मा को दी गई ।सूचना पर पहुँचे सर्प विशेषज्ञ ने साँप का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए जंगल में छोड़ दिया ।