गाज़ियाबाद: कौशांबी क्षेत्र में रेस्टुरेंट मालिक से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बुधवार देर रात थाना कौशांबी क्षेत्र में नशे में कुछ दबंगों की ओर से रेस्टुरेंट मालिक के साथ आपसी कहासुनी के बाद मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में कौशांबी थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बाकि लोगों की पहचान की जा चुकी है, जल्द उनको भी गिरफ्तारी की जायेगा।