गाज़ियाबाद: साहिबाबाद थाने में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उनके बेटे समेत 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR, मारपीट का लगा आरोप
गुरुवार को साहिबाबाद थाने में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे समेत छह लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना 27 मई को वेद होम्स अपार्टमेंट के नीचे पार्किंग के पास हुई थी। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।