गाज़ियाबाद: HRD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे के खिलाफ थाना साहिबाबाद पर हुआ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी आया सामने
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे समेत छह लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कमलेश्वर सिंह ने शिकायत दी कि 27 मई की दोपहर दो बजे जीडीए अधिकारी वेद होम्स अपार्टमेंट के नीचे पूछताछ के लिए आए थे और इसी दौरान उन्होंने मारपीट की। सीसीटीवी वीडियो आया सामने।