कानपुर: बिठूर के परियर पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की
साहब नगर आवास विकास एक कल्याणपुर निवासी गुलशन वर्मा ने मंगलवार 1:00 बजे बताया कि, उनकी मां अंजू वर्मा (50) ने परियर पुल (बिठूर) से गंगा में छलांग लगा दी है। ये बात उसे एक 9 साल के लड़के से पता चली। घटना की सूचना मिलने के बाद बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अंजू की तलाश शुरू कराई। पानी गहरा होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।