पटेरा: पैसे न मिलने पर पोते ने दादा के साथ की मारपीट, पीड़ित पहुंचा हटा थाने, बघा चौधरी गांव का मामला
पटेरा ब्लॉक के बघा चौधरी गांव में 73 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है,मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग कोदूराम अहिरवार लहूलूहान हालत में हटा पुलिस थाने पहुंचा,पीड़ित का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसके पोते सूरज अहिरवार ने बुरी तरह मारपीट की पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की,पुलिस ने घायल को इलाज मुलाहिजे के लिए अस्पताल भेजा।