पटेरा: ग्राम आनु में फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे युवक को हिंडोरिया पुलिस ने बचाया
Patera, Damoh | Feb 14, 2026 हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आनू में आज शनिवार शाम 4 बजे करीब युवक पारिवारिक विवाद के चलते स्कूल के पास फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा था कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना हिंडोरिया थाना डायल 112 पर दी जिस पर तत्परता दिखाते हुए आरक्षक चंद्रकांत पांडे एवं पायलट मौके पर पहुंचे,देखा तो युवक गेट बंद करके फांसी लगा रहा था जिसका गेट तोड़कर युवक को बचाया।