जमुनिया मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है जानकारी के अनुसार रविवार शाम 4,30 बजे करीब परम पिता चुरामन अपनी पत्नी भवानी बाई के साथ अपने गांव सेहेरा जा रहा था कि जमुनिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इसमें बाइक सवार पति घायल हो गया जिसे निजी वाहन से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।