पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर तिदनी गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है,जानकारी के अनुसार रविवार शाम 5:00 बजे करीब बांदकपुर से लौट रहे बाइक सवार तिदनी गांव के पास अनियंत्रित हो जाने से 3 लोग गिरकर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पटेरा अस्पताल भेजा गया जहां घायलों का इलाज जारी है।