छतरपुर: पति की दूसरी शादी रोकने पत्नी तीन बच्चों संग पहुंची एसपी दफ्तर, लगाई गुहार
छतरपुर में आज 10 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला अपनी बेटियों और पिता के साथ शिकायत लेकर पहुँची। महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने की तैयारी और पिछले तीन वर्षों से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।मामला गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम खड्डी का बताया जा रहा है।